फेसबुक के जरिये अफगानी युवक के प्रेम जाल में फंसकर दिल्ली आना अमेरीकी महिला को बहुत महंगा पड़ गया। अमेरीकी महिला को फेसबुक के जरिये प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ ठगी और दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीदुल्लाह उर्फ एमके फहीम (34) के रूप में हुई है।
आरोपी ने पीड़िता को भारत बुलाकर उसके साथ शादी का ढोंग किया। बाद में पीड़िता से 86 हजार यूएस डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) ठगकर अफगानिस्तान भेज दिए। पीड़िता को जब ठगी का पता चला तो आरोपी उसे आतंकवाद के झूठे मुकदमे में फंसाने, तेजाब डालने और पीड़िता की अश्लील फोटो व वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी देने लगा।
प्रॉपर्टी के कागजात और जेवरात बरामद
gangrape
पुलिस ने आरोपी के पास से एक ऑडी कार, दो आईफोन, एक लैपटॉप, अफगानी पासपोर्ट, कुछ प्रॉपर्टी के कागजात और जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पिछले दिनों 33 वर्षीय अमेरिकी महिला ने क्राइम ब्रांच से ठगी और दुष्कर्म की शिकायत की थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पूर्व फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती एमके फहीम नामक युवक से हुई। फेसबुक पर बातचीत के दौरान युवक ने उससे प्यार का इजहार किया।
इस बीच महिला दिल्ली आई तो एमके फहीम उससे मिला। युवक ने महिला से शादी की बात कर दुष्कर्म किया। बाद में शादी का नकली सर्टिफिकेट बनवाकर उसके साथ रहने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिये।
पीड़िता को असली नाम पता चला
गैंगरेप केस
- फोटो : अमर उजाला
महिला का विश्वास जीतकर उसने 86 हजार यूएस डॉलर ऐंठकर वेस्टर्न यूनियन मनी के जरिये अफगानिस्तान ट्रांसफर करा लिये। इधर पीड़िता को एमके फहीम का असली नाम पता चला।
यही नहीं पीड़िता को पता चला कि आरोपी सोशल नेटवर्किंग साइट पर और भी महिलाओं के साथ एक्टिव है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने तेजाब डालने और अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी दी।
यही नहीं आरोपी ने उससे कहा कि जो पैसे उसने अफगानिस्तान भेजे हैं, वह एफबीआई से महिला की शिकायत कर बताएगा कि रुपये आतंकवादी संगठनों को भेजे गए हैं। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई।
ऑडी कार व दो आईफोन बरामद
rape in car
परेशान होकर महिला ने शिकायत की। अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसीपी ईश्वर सिंह, इंस्पेक्टर अतुल त्यागी व अन्यों की टीम ने मामले की छानबीन की।
उसी दिन आरोपी को हैयात होटल, आरके पुरम से दबोच लिया गया। उसके पास से ऑडी कार व दो आईफोन बरामद हुए। बाकी सामान उसकी निशानदेही पर बाद में बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया। उसने बताया कि उसका असली नाम हमीदुल्लाह है। वह 2011 से भारत में रह रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।