फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टर की अस्पताल हॉस्टल में बेड पर मिली लाश

Thu, 17 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स अस्पताल
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टर की बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल के हॉस्टल में संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। डॉक्टर का शव हॉस्टल के कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डॉक्टर ड्रग्स लेने का आदी था और उसने कई दिनों से खाना भी नहीं खाया था। उसके कमरे से ड्रग्स व इंजेक्शन मिलने की बात भी कही जा रही है। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कुमार कुणाल (34) एम्स के मेडिसन विभाग में तैनात था। मूल रूप से हाजीपुर, वैशाली, बिहार निवासी डॉ. कुणाल मस्जिद मोठ स्थित डॉक्टर हॉस्टल के कमरा नंबर 602 में रह रहा था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह मेस वाले ने खाना देने के लिए डॉ. कुणाल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो वह वापस चला गया। बृहस्पतिवार सुबह भी वह खाना देने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

वार्डन ने कमरे में झांककर देखा तो डॉ. कुणाल बेड पर पड़ा हुआ था

लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
जब बृहस्पतिवार को भी कमरा नहीं खुला, तो उसने इसकी जानकारी वार्डन को दी। वार्डन ने कमरे में झांककर देखा तो डॉ. कुणाल बेड पर पड़ा हुआ था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

वार्डन ने इसकी जानकारी सिक्योरिटी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि डॉ. कुणाल ड्रग्स लेने का आदी था। उसका एम्स में इलाज चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद डॉक्टर कुणाल की मौत को खुदकुशी मानने से इनकार कर दिया है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसे तीन दिनों से बाहर भी नहीं देखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें