फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी करने के बाद सो गए थे तीनों, कमरे में लगी आग से हुई मौत

Fri, 01 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेड बॉडी
विज्ञापन
लोदी कॉलोनी थाना इलाके में कमरे में आग लगने से तीन युवकों की मौत हो गई। युवक पार्टी करने के बाद कमरे में सोए थे। पुलिस के अनुसार सेवा नगर की रेलवे कॉलोनी में मिसेज चौहान का सरकारी क्वार्टर है।
विज्ञापन


उन्होंने क्वार्टर के ऊपर टीन वाली छत का एक कमरा बना रखा था। संदीप (22) अपने परिवार के साथ इसमें रहता था। 29 मार्च को संदीप के परिवार के लोग कहीं गए थे। संदीप ने अपने दोस्त गणेश (21) और गौरव (17) को घर पर बुलाया था।

गणेश और गौरव भी पास में स्थित इंदिरा कैंप झुग्गी बस्ती में रहते थे। इन लोगों ने 29 मार्च की रात पार्टी की थी। बताया जा रहा है कि सभी ने शराब पी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स का भी सेवन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
खाना खाने के बाद सभी सो गए। इस बीच रात में कमरे में आग लग गई, लेकिन किसी को पता नहीं चला। तीनों की जलने व दम घुटने से मौत हो गई। जब गणेश अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी बृहस्पतिवार को उसे खोजते हुए संदीप के घर पहुंची। वहां उसने तीनों को मृत देखा।

उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि तीनों की जलने व दम घुटने से मौत हुई है।

हालांकि परिजनों ने मकान मालकिन पर युवकों की हत्या का आरोप लगाया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवकों का आधा शरीर झुलस गया था। कमर से नीचे का हिस्सा जला नहीं था। मौके को देखकर कहा जा सकता है कि कमरे में आग ज्यादा बड़ी नहीं थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग के कारणों का पता नहीं चला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें