फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद कारोबारी की हत्या

Sun, 12 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र से एक कारोबारी को अगवा कर हत्या का मामला सामने आया है। कारोबारी का शव बृहस्पतिवार रात गाजियाबाद के कविनगर इलाके में सीवर से मिला। परिजनों ने दो बिल्डरों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। नौ नवंबर को परिजनों के पास फिरौती के लिए फोन भी आया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राकेश सक्सेना (26) परिजनों के साथ बुध विहार की शर्मा कॉलोनी में रहते थे। उनका ब्रह्मशक्ति अस्पताल के पास ई-रिक्शा का शोरूम था। गत 7 नवंबर की शाम वह घर से कार से निकले। इसके बाद वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रात में मोबाइल पर संपर्क किया। उनका फोन बंद मिला। काफी तलाश के बाद परिजनों ने सुल्तानपुरी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। 

बृहस्पतिवार रात गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में सीवर से चादर में लिपटा राकेश का शव मिला। उनके चेहरे पर चोट का निशान था और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पुलिस ने किसी अन्य जगह हत्या कर शव यहां ठिकाने लगाने की आशंका जताई। पहचान होने के बाद पुलिस शुक्रवार को शव दिल्ली लाई। शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


राकेश को हो गई थी अनहोनी की आशंका
राकेश को 7 नवंबर को ही अपने साथ अनहोनी की आशंका हो गई थी। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही उन्होंने अपने दोस्त संदीप के मोबाइल पर मैसेज भेजा। इसमें बताया कि वह रोहिणी के दो बिल्डरों के साथ सेक्टर 32 रोहिणी में मौजूद हैं। उन्हें कुछ शक हो रहा है। इसलिए वह दोनों बिल्डरों के नंबर और नाम भेज रहे हैं। काफी देर तक राकेश से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी के बाद संदीप ने मैसेज की जानकारी उसके पिता अनिल को दी। परिजनों ने अगले दिन थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई और बेटे का मैसेज भी दिखाया। 

परिजनों ने लगाया जाम
राकेश की हत्या के विरोध में उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने कंझावला रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि जब पुलिस को संदिग्धों के नाम और नंबर दिए गए थे इसके बाद भी उन्होंने राकेश को तलाशने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें