फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर 11वीं के छात्रों पर चलाई गोली

Sun, 12 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर एक बदमाश ने 11वीं कक्षा के छात्रों पर गोली चला दी। गोली 17 साल के मोनिस के हाथ से आरपार हो गई। एम्स ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। नेबसराय थाना पुलिस ने काले नामक बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, संगम विहार इलाके में मोनिस परिवार के साथ रहता है। वह इलाके के ही सरकारी स्कूल में 11वीं का छात्र हैै। घर के पास ही इसका सहपाठी अलतमश (17) भी रहता है। शुक्रवार सुबह मोनिस व अलतमश एम-ब्लॉक के जंगल व पहाडिय़ों में घूमने गए थे।

जंगल में उन्हें एक युवक मिला और अपना इलाका बताकर दोनों को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। आरोपी दोनों से लूटपाट करने लगा और विरोध करने पर गोली चला दी। मोनिस ने पिस्टल पर हाथ रखकर उसे दूर किया, लेकिन गोली उसके हाथ के आरपार हो गई।
विज्ञापन


आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी देकर जाने को कहा। दोनों किसी तरह घर पहुंचे। मोनिस को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। दोनों किशोरों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपना नाम काले बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें