हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वह उसे बोरे में भरकर ले जा रहे थे कि मृतक की बहन आ गई। घर का गेट खुलते ही उसकी चीख निकल गई। उसने शोर मचा दिया।
जिसके बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को पुलिस के हवालेे कर दिया गया।
आरोपी की पहचान राजसमंद राजस्थान निवासी गजेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
डॉ दीपक माथुर ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसकी हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई है। उधर, बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
यहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने अपने साथी संग शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। रिमांड के दौरान आरोपी के दूसरे साथी का पता लगाकर उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।