फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की फेसबुक प्रोफाइल पर डाल रहे पॉर्न वीडियो और अश्लील तस्वीरें

Thu, 09 Jun 2016 01:36 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में साइबर अपराधियों का गिरोह कॉलेज की छात्राओं और युवतियों को निशाना बना रहे हैं। गिरोह के सदस्य लड़कियों की असली फेसबुक प्रोफाइल से जानकारी और फोटो एकत्र कर उनकी फर्जी प्रोफाइल बना रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उस प्रोफाइल में अश्लील फोटो और वीडियो डालकर उनसे बैंक खाते में रुपये जमा करने के लिए धमकाते हैं। इसके जाल में डीयू की दो छात्राएं, एक कारोबारी की पत्नी और गाजियाबाद निवासी एक महिला पत्रकार भी फंस गई हैं।

नोएडा के साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी ने बताया कि बदमाश लड़की की फर्जी प्रोफाइल पर उनकी फोटो और वीडियो को एडिट कर पोर्न फोटो और वीडियो लगा देते हैं। जिन पीड़ित लड़कियों ने उनसे शिकायत की है उनसे 50 हजार से लेकर 3 लाख तक मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू की छात्रा से मांगे गए 50 हजार रुपये

- फोटो : gettyimages
इनमें से एक डीयू की छात्रा है जिसे बैंक अकाउंट नंबर दिया गया। छात्रा ने उसमें 50 हजार रुपये भी जमा कराए लेकिन उसकी फर्जी प्रोफाइल डिलीट नहीं की गई, वहीं जांच के दौरान उक्त खाता नंबर फर्जी पाया गया।

इस बारे में सेंटर फॉर साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन (सीसीसीआई) के प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि फेसबुक के जरिये रुपये मांगे जाने की जानकारी मिली है।

लड़कियों से अपील है कि वह इस अपराधियों के झांसे में न आए और फौरन सीसीसीआई नोएडा आकर या सेंटर की वेबसाइट पर शिकायत करें। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें