फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से शिकायत के बाद निवेश का झांसा देकर ठगी करने वाले पर केस

Fri, 24 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर के सेक्टर चार में व्यवसायिक भवन बना कर लोगों को रिटर्न इन्वेंसटमेंट का झांसा देने वाले बिल्डर पर बुधवार को मानेसर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मानेसर थाना पुलिस ने एन बिल्डर प्रबंधन के आज्ञत लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साउथ सिटी में रहने वाले पीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री की ग्रीवेंस कमेटी में अपने साथ निवेश करने वाले साथियों के साथ मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री को दी शिकायत में कहा कि एएन बिल्डर ने निवेशकों को झांसा दिया कि  वह उनके व्यवसायिक साइट पर निवेश करने उनको निर्धारित समय सीमा के बाद रिटर्न मिलने लगेगा।
विज्ञापन


अलग-अलग लोगों ने लाखों में निवेश किया। एक-एक व्यक्ति ने 25 लाख तक निवेश कर रखा है। कारर के  हिसाब से रिटर्न देना तो दूर बिल्डर समय पूरा हो जाने के बाद उनके दुकान या अन्य साइट पर अब तक कब्जा नहीं दिया है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मानेसर थाना पुलिस ने मंगलवार को मेसर्स एन बिल्डर प्रबंधन के लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मानेसर थाना पुलिस ने हरियाणा सरकार की ओर से बनाए गए बिल्डरों 14 एचपीआईडीएफई एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें