हवाई मार्ग से ड्रग्स की तस्करी करने का एक मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पुलिस को विमान में बेहोशी हालत में मिले एक अफगानी नागरिक के पेट से सात कैप्सूल मिले हैं। जिसमें 68 ग्राम हेरोइन थी।
फिलहाल अफगानी नागरिक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेहोशी हालत में होने की वजह से आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की हिरासत में उसका इलाज चल रहा है।
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि गत 25 मार्च को काबूल से अफगानी नागरिक मोहम्मद हामिद(19) दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। हामिद यात्रा के दौरान ही एयर इंडिया के विमान में अचेत होकर गिर गया।