फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं मंजिल से गिरकर एडिशनल एमएस की मौत, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

Thu, 01 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक की बुधवार सुबह अस्पताल परिसर में पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को काम के दबाव में आत्महत्या करने की आशंका है। 
विज्ञापन


जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक असम निवासी डॉ.आर.के.बी चौधरी (61) परिवार के साथ एन-204, स्वर्ण रेजीडेंसी, साहिबाबाद में रहते थे। 

परिवार में पत्नी ज्योतिमय ब्रह्मा चौधरी, बेटा रूपक चौधरी और सौरभ है। बड़ा बेटा रूपक पीजी कर रहा है, वहीं छोटे बेटे सौरभ ने इंजीनियरिंग की है। डॉ. चौधरी पिछले 26 वर्षों से जीटीबी अस्पताल में कार्य कर रहे थे। 
विज्ञापन


फिलहाल वह अस्पताल के एडिशनल एमएम (अस्पताल सेवाएं) थे। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉ. चौधरी को वार्ड के पास खून से लथपथ पड़े हुए देखा। 

फौरन उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उनके सिर, हाथ और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। उधर, परिवार को 11.30 बजे डॉ. चौधरी के पांचवीं मंजिल से गिरने की सूचना मिली।
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल में 26 साल से कर रहे थे काम

परिजन - फोटो : अमर उजाला
इलाज के दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे डॉ. चौधरी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान आशंका जताई कि काम के दबाव की वजह से शायद डॉ. चौधरी ने आत्महत्या की है।

हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस डॉ. चौधरी की मौत की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अस्पताल कर्मचारियों व उनके परिवार से पूछताछ कर रही है।

वीआरएस चाहते थे डॉ.चौधरी
पिछले करीब 26 साल से जीटीबी अस्पताल को अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. चौधरी स्वास्थ्य कारणों से वीआरएस लेना चाहते थे। दरअसल डॉ. चौधरी हार्ट और शुगर की बीमारी से पीड़ित थे।

जून 2016 में उनका रिटायरमेंट भी होना था लेकिन केंद्र सरकार की घोषणा के बाद डॉ. चौधरी की नौकरी पांच साल के लिए और बढ़ गई। चौधरी के बेटे सौरभ ने बताया कि उसके पिता ने प्रशासन को वीआरएस की अर्जी दी थी, लेकिन उनकी अर्जी को होल्ड कर लिया गया था। इस बात से उसके पिता काफी परेशान हो गए थे।

'वार्ड के पास डॉ.चौधरी खून से लथपथ मिले थे, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की वजहों का पता नहीं चल सका है, मामले की छानबीन की जा रही है।' -डॉ.अजीत कुमार सिंगला, पुलिस उपायुक्त, उत्तरी-पूर्व जिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें