फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बंधक बनाकर पीटा फिर फेंका तेजाब

Fri, 07 Jul 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Acid Attack
विज्ञापन
मारपीट की घटना में समझौता करने पहुंचे पक्ष को हमलावर पक्ष ने बंधक बना कर पीटा और तेजाब डाल कर झुलसा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबंगों के कब्जे से पीड़ित पक्ष को छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। आरोपी पक्ष दबाव बनाने के लिए चौकी पर पहुंचा और हंगामा किया। हंगामा रोकने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की गई। दबाव बनाने के लिए एक युवक ने कार के शीशे पर सिर पटक कर खुद को चोट पहुंचाई। बुधवार देर शाम पल्ला चौकी में हुई वारदात में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


श्याम नगर निवासी पैगंबर अहमद बुधवार शाम करीब छह बजे वह हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे थे। उनके मुताबिक श्याम
नगर के ही वाजिद अली को सुजीत और हरिओम रोक कर थप्पड़ मार रहे थे। उन्होंने बीच बचाव करा दोनों पक्षों को अलग करवा दिया। शाम को सात बजे दोनों पक्ष के बीच समझौता और राजीनामा की बात चली। वाजिद अली उसकी मां और पिता
अलाउद्दीन राजीनामा के लिए सतनारायण की गली में गए। 

आरोप है कि सतनारायण उसके बेटे अजीत, नरेश नितिन आदि ने तीनों को अपने घर के अंदर खींच कर बंधक बना लिया और लात घूसों से पीटा,  तेजाब डाल कर झुलसाने का प्रयास किया। मोहल्ले वालों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पल्ला चौकी के एएसआई अनिल कुमार ने काफी मशक्कत के बाद सतनारायण के घर के दरवाजे खुलवा कर बंधकों को छुड़ाया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


एएसआई अनिल कुमार के मुताबिक थोड़ी ही देर बाद सतना6रायण के बेटे अजीत, सुजीत, राजेश, सुरेश, नरेश और बेटियां गुडिय़ा व सुजीत चौकी में आ पहुंचे। सभी मिलकर चौकी में हंगामा और तोड़ फोड़ करने लगे। पुलिस पर उन लोगों की बात नहीं
सुनने का आरोप लगाते हुए इन लोगों ने चौकी की मेज कुर्सी पलट दीं और पथराव किया। सिपाहियों ने मना किया तो गाली
गलौज करते हुए उनसे हाथापाई की। 

हंगामा होते देख आस पास मौजूद लोग चौकी में इकट्ठा हो गए। आरोप है कि पुलिस पर दबाव बनाने के लिए अजीत ने चौकी में खड़ी बोलेरो के शीशे पर अपना सिर पटक दिया, जिसमें वह घायल हो गया। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि वारदात में पैगंबर अहमद और एएसआई अनिल कुमार की शिकायत पर बंधक बनाने, तेजाब फेकने, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी को पीटने आदि धाराओं में केस दर्ज कर अजीत, सुजीत, नरेश सहित दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें