फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे वापस मांगे तो मामा ने डलवा दिया तेजाब!

Mon, 03 Mar 2014 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मंगोलपुरी में शनिवार रात बाइक सवार युवकों ने एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसका चेहरा और छाती झुलस गई।
विज्ञापन


महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। महिला ने मामा-मामी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है जबकि मामा ने आरोपों को निराधार बताया है।

यह भी पढ़ें:वो भतीजे से करवाना चाहता था पत्नी का रेप!

पुलिस के अनुसार, टी ब्लॉक निवासी 26 वर्षीय महिला शनिवार रात बाजार से घर लौट रही थी। टी ब्लॉक स्थित चर्च के पास बाइक सवार दो युवक आकर रुके।

जब तक महिला कुछ समझ पाती, पिछली सीट पर बैठे युवक ने बोतल निकालकर तेजाब फेंक दिया। चेहरे पर तेजाब गिरते ही महिला चीखने लगी। शोर सुनकर लोग उसकी ओर भागे। लोगों को आता देखकर युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह 31 फीसदी झुलस गई। पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोप लगाया कि उसे मामा से उधार के दो लाख रुपये वापस लेने थे, जिसे लेकर उनका विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें