फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के बच्चे पर फेंका तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-31 क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम दस वर्षीय बच्चे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया, बच्चे का बीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-31 के डीएलएफ क्षेत्र के राजीव नगर में इस्लाम अपने परिवार के साथ रहता है। इस्लाम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसका दस वर्षीय बेटा इरफान अपने साथियों के साथ घर के बाहर खेल रहा था।

तभी उस पर किसी व्यक्ति ने पीछे से कोई गर्म तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे इरफान को जलन होने लगी।
विज्ञापन

तीस फीसदी झुलस गया बच्चा

जलन से परेशान बच्चा भागता हुआ घर आया और परिजनों को बताया। उन्होंने बच्चे की कमर पर पानी डाला लेकिन उससे कमर की खाल उतरने लगी।

परिजन तुरंत उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान परिजनों को बताया कि बच्चे पर तेजाब फेंका गया है।

बच्चा करीब 30 प्रतिशत तक झुलस चुका है, उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी, बीके अस्पताल की चौकी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें