फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMS बनाकर युवती से करवाई शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के वसुंधरा से अगवा युवती के साथ गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पीड़ित युवती ने बताया है कि उसकी एक सहेली का आरोपियों ने एमएमएस बनाया था।
विज्ञापन


जिसकी शिकायत पीड़ित और उसकी सहेली ने कल्याणपुरी पुलिस से की थी, लेकिन वक्त पर कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी घूमते रहे और उन्होंने गुस्से में गैंगरेप की वारदात की।
 
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे और उनका एमएमएस बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेल देते थे।

एमएमएस बनाकर करवाया ये काम

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसका एमएमएस बनाया और उससे एक शख्स के खिलाफ झूठी गैंगरेप की शिकायत करवाई। बाद में पीड़ित ने ये केस वापस ले लिया था।

इस दौरान आरोपियों ने उसकी नाबालिग सहेली का भी एमएमएस बनाया था। जिसकी शिकायत नाबालिग युवती ने कल्याणपुरी थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित युवती भी शिकायत करने गई थी।

उसका आरोप है कि कल्याणपुरी पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भी त्वरित कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को खुला छोड़ दिया। जिसके बाद शिकायत से गुस्साए आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

जान से मारना चाहते थे

पीड़ित युवती ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित डी पार्क के पास छोड़ने के दौरान मुख्य आरोपी सहित एक और आरोपी युवती को मारना चाहता था।

वहीं, उसके अन्य दो साथी इसके खिलाफ थे। इसे लेकर चारों के बीच कहासुनी भी हुई थी।

सीओ इंदिरापुरम क्षेत्र की अगुवाई में बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पुलिस ने सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में मेडिको लीगल के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-62 स्थित डी पार्क का मुआयना भी किया और लोगों से बातचीत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें