फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी तीन दिन के रिमांड पर 

Fri, 24 Nov 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
विक्रम हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी भीम को क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों के ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने आरोपियों की तलाश में पलवल व गुरुग्राम में दबिश भी दी। दूसरी ओर पुलिस की जांच से असंतुष्ट मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी से मुलाकात कर फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

बता दें कि गांव दयालपुर और सोतई के बीच खेतों में खड़ी एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार में 16 नवंबर को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान मुजेसर निवासी विक्रम लांबा के रूप में हुई थी, जोकि टैक्सी चलाता था।
विज्ञापन


विक्रम के गले और आंख पर चोट के निशान थे। विक्रम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आर्य नगर, बल्लभगढ़ निवासी भीम ने पुलिस को बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में पीट-पीटकर विक्रम की हत्या की थी।

विक्रम उनके साथ बैठकर ही शराब पी रहा था। इस दौरान उनका किसी बात पर झगड़ा हो गया और नशे में उन्होंने विक्रम की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह ही स्कार्पियो कार में शव को सोतई गांव के पास छोड़कर गया था।

तीन अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश चल रही है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें