फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पड़ोसी पर मारपीट कर लूटपाट करने का लगाया आरोप

Fri, 24 Nov 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-आरोपी खुद को इलाके का घोषित बदमाश बताकर लोगों से करता है उगाही, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की 
युवक ने पड़ोसी पर मारपीट कर लूटपाट करने का लगाया आरोप
- आरोपी खुद को इलाके का घोषित बदमाश बताकर लोगों से करता है उगाही
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाफराबाद इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी इलाके का घोषित बदमाश है और अकसर लोगों से उगाही करने का प्रयास के दौरान मारपीट करता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहम्मद साजिद सपरिवार चौहान बांगर, सीलमपुर में रहता है। वह कैटरिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार को साजिद बाजार जा रहा था। इसी दौरान एक बदमाश ने उसका रास्ता रोक लिया।

बदमाश उससे लूटपाट करने लगा। जिसका साजिद ने विरोध किया। इस पर बदमाश ने उसकी पिटाई कर दी और 45 सौ रुपये छीनकर फरार हो गया। साजिद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपनी शिकायत में साजिद ने आरोप लगाया कि उसके साथ लूटपाट करने वाले बदमाश का नाम सकीलुद्दीन है।
विज्ञापन


सकीलुद्दीन उसका पड़ोसी है और इलाके का घोषित बदमाश है। आरोपी अकसर यहां रहने वाले लोगों से रुपये की मांग करता है। मना करने पर वह सभी के साथ मारपीट करता है। वह अकसर उसके साथ भी मारपीट करता है।

बृहस्पतिवार को भी बदमाश ने उससे रुपये की मांग की। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और रुपये छीनकर फरार हो गये। पीड़ित की शिकायत पर जाफराबाद थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें