पार्श्वनाथ एस्टेट के गेट पर ओमीक्रॉन सोसायटी में रहने वाले 11वीं के छात्र दीपक उर्फ सन्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को नवाब सिंह भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी परिवार के साथ भिवानी (हरियाणा) भाग गया था।
चार दिन तक वहां होटल में रुकने के बाद शुक्रवार को शहर आते ही उसे दबोच लिया गया। भाटी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 नवंबर को वह सोसायटी से बाहर जा रहा था।
तभी गार्ड ने उससे कहा कि शिक्षक जबरदस्ती अपनी कार सोसायटी में ले जाने की कोशिश कर रहा है और विरोध पर झगड़ा कर रहा है। नवाब और उसके भाई नेे टीचर को समझाने की कोशिश की तो विवाद हो गया। इस दौरान डराने के लिए गोली चलाई लेकिन बीच में अचानक दीपक आ गया और उसके गोली लग गई।