फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेता पर एफआईआर

Sat, 11 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वाट्स एप ग्रुप पर मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सपाइयों ने मुख्यमंत्री से पत्र भेजकर आरोपी नेता को पार्टी से निकालने और रासुका लगाने की भी मांग की है। इस सपा नेता का वाट्स एप पर एक ग्रुप है।

बृहस्पतिवार रात उन्होंने ग्रुप में मोहम्मद साहब के संदर्भ में अभद्र टिप्पणी की। एक ग्रुप मेंबर ने इस पर उनका समर्थन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
इस पर शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी ने सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

युवजन सभा के जिला सचिव अजहर अली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर सपा नेता को पार्टी से निकालने और प्रदेश सचिव उम्मेद पहलवान ने रासुका लगाने की मांग की है।

सीओ अनिल यादव का कहना है कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें