फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर से ढाई किलो सोना लेकर फरार

Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेवरात बनवाकर वापस देने की बात कहकर लिया था सोना
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
विज्ञापन
सोना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली इलाके में एक कारोबारी ने ज्वेलर का ढाई किलो सोना उड़ा लिया। आरोपी ज्वेलर को जेवरात बनाकर वापस करने का आश्वासन देने की बात कहकर सोना लिया था। काफी तलाश के बाद जब आरोपी का कोई पता नहीं चला तो पीड़ित ने कोतवाली थाने में उसके खिलाफ शिकायत दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोने की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार वैभव किनारी बाजार में परिवार के साथ रहते हैं। यहीं पर वह जेवरात का कारोबार करते हैं। तीन साल पहले वैभव के दोस्त प्रवीण ने उसकी मुलाकात विक्रम नाम के कारोबारी से करवाया।

विक्रम भी जेवरात का कारोबार करता था। वह चांदनी चौक के हैदरकुली इलाके में रहता था। पहचान होने के बाद वैभव उसके साथ कारोबार करने लगा। वैभव के मुताबिक गत 25 नवंबर को उसने व्रिक्रम को 2450 ग्राम सोना दिया। विक्रम उसे शाम तक जेवरात लेकर आने की बात कहकर चला गया। शाम को वापस नहीं आने पर वैभव ने उससे फोन पर बात की।
विज्ञापन


विक्रम ने उसे सुबह जेवरात लेकर आने की बात कही। लेकिन अगले दिन भी विक्रम उसके पास नहीं पहुंचा। वैभव उसके दुकान पर पहुंचा। जहां पता चला कि वह दुकान बंद कर गायब है। वैभव उसके राजस्थान स्थित पैतृक गांव का पता लेकर उसके घर पर पहुंचा। लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। वहां से दिल्ली वापस आने के बाद बुधवार को वैभव ने कोतवाली थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें