फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विधायक के भाई ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में मुंडका के निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन के भाई जगदेव ने पोस्टर लगाने के दौरान एक शख्स की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर निहाल विहार थाना पुलिस ने विधायक के भाई के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और अवैध रूप से रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक सतपाल (36) सपरिवार कमरुद्दीन नगर में रहता है। वह किराए पर मकान दिलाने का काम करता है। घटना से पहले बृहस्पतिवार रात वह पूर्व महापौर मास्टर आजाद सिंह का पोस्टर लगाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

पोस्टर तो फाड़ा ही पिटाई भी की

उसका आरोप है कि दौलत राम स्कूल के पास दो स्कारपियो उसके पास आकर रूकी। एक स्कारपियो से मुंडका के विधायक रामबीर शौकीन का भाई जगदेव उतरा और उसे पोस्टर लगाने से मना किया।

इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। गुस्साए जगदेव ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही उसने पोस्टर को चिपकाने से मना करते हुए उसे फाड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से चला गया।
 
पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के बयान पर निहाल विहार थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें