दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 14वें विधायक को गिरफ्तार किया है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने आप विधायक गुलाब सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया।
मालूम हो कि गुलाब सिंह पर दिल्ली में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते के दौरे पर गुजरात पर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार से ही केजरीवाल अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।
केजरीवाल की रैली से ठीक पहले गुलाब सिंह की गिरफ्तारी को राजनीतिक चाल के तौर पर भी देखा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि गुलाब सिंह आप के गुजरात के सह-प्रभारी भी हैं।
सुबह से हल्ला था, पुलिस गिरफ्तार करेगी @GulabMatiala को, पहुँच गए गुलाब भाई गिरफ़्तारी देने। पुलिस हड़बड़ाहट में हैं ऐसा पहली बार हो रहा है
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) October 16, 2016
दिल्ली पुलिस गुजरात के लिये रवाना आज रात कर सकती है गुजरात प्रभारी MLA गुलाब सिंह यादव को गिरफ्तार,इतना क्यों घबराई है BJP?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 14, 2016