फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी हत्याकांड: अब पुलिस बताएगी कितनी दरिंदगी से कैंची वाले शैतान ने की थी प्रेमिका की हत्या

Sun, 16 Oct 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुराड़ी इलाके में युवती की कैंची गोद कर सरेआम हत्या के मामले में पेश चार्जशीट पर विचार करने के लिये सोमवार की तारीख तय की है। अदालत ने आरोपी को चार्जशीट की कॉपी मुहैया करवाने का निर्देश जांच अधिकारी को दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन


तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी रश्मि गुप्ता को शनिवार को संज्ञान लेना था। मामले की सुनवाई कर रही मजिस्ट्रेट शनिवार को ट्रेनिंग पर थीं। इसलिये मामले को सुनवाई के लिये लिंक मजिस्ट्रेट रिया गुहा के समक्ष भेजा गया।

लिंक मजिस्ट्रेट ने चार्जशीट की कॉपी आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ आदित्य मलिक को देने का निर्देश जांच अधिकारी को देते हुये अगली तारीख पर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने के लिये कहा है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुरेंद्र सिंह उर्फ आदित्य मलिक (34) के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश व अन्य संबंधी धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस का आरोप है कि सुरेंद्र ने अपनी प्रेमिका करुणा की हत्या की थी।

पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र पिछले 18 माह से स्कूल टीचर करुणा कुमार का पीछा कर रहा था। उत्तरी दिल्ली के स्कूल में टीचर करुणा कुमार 20 सितंबर की सुबह अपनी कजिन नेहा के साथ काम पर जा रही थी तो सुरेंद्र ने लेबर चौक के पास उस पर कैंची से हमला कर दिया था।

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। एक शख्स ने करुणा को बचाने की कोशिश की लेकिन डर से वह पीछे हट गया। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र ने तीन मिनट के भीतर करुणा पर 22 बार कैंची से हमला किया। करुणा को जख्मी हालात में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र को मौके से पकड़ कर काफी पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

सुरेंद्र दिल्ली पुलिस के रिटायर सब इंस्पेक्टर का बेटा है। उसके दो बच्चे हैं और पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता जिस ट्रेनिंग सेंटर में कंप्यूटर सीखने जाती थी उसका मालिक आरोपी था।

वहीं उसको करुणा से प्यार हो गया था। आदित्य मलिक काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था। कुछ महीने पहले उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें