फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना युवती को भेजे अश्लील मैसेज

Tue, 17 Jun 2014 03:25 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर पड़ोसी युवक ने लड़की के नाम से अपनी फर्जी आईडी बनाई और फिर उससे युवती को अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। युवती ने इस पर एतराज जताया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



परेशान होकर युवती ने मुरादनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरादनगर की डिफेंस कालोनी निवासी युवती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कालोनी निवासी एक युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसता था।

उसने नजरअंदाज किया तो युवक के हौसले बढ़ गए। युवक ने फेसबुक पर अपनी आईडी एक लड़की के नाम से बनाई और उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़की समझकर उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली।
विज्ञापन


एफबी फ्रेंड बनने पर युवक ने उसे फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसने छानबीन की तो पता चला कि अश्लील मैसेज भेजने वाली लड़की नहीं, बल्कि वह युवक है जो उस पर अश्लील फब्तियां कसता था।

उसने युवक से इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तब वह सोमवार को अपने माता-पिता के साथ मुरादनगर थाने पहुंची और पुलिस इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


हालांकि एसओ मुरादनगर जानकारी से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर शिकायत आएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें