फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय में शिकायकर्ता ने की सुसाइड की कोशिश

Fri, 27 May 2016 04:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बुधवार दोपहर संयुक्त आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे एक शिकायतकर्ता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ खुदकुशी का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित एक शख्स पर जबरदस्ती सट्टे में रुपये लगवाने का आरोप लगा रहा था और पुलिस से उसके खिलाफ मामला दर्ज कर रुपये वापस करवाने की मांग कर रहा था।

पुलिस के अनुसार राजू छाबड़ी (35) सपरिवार मोती नगर में रहता है। गत 11 मई को वह साउथ रोहिणी थाने में शिकायत लिखवाने के लिए पहुंचा। शिकायत में उसने रोहित नाम के युवक पर पांच लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी रोहित को थाने बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


इसमें पता चला कि राजू ने पांच लाख रुपये क्रिकेट मैच के सट्टे में लगा दिए हैं। वहीं राजू ने आरोप लगाया कि रोहित ने उससे जबरदस्ती मैच पर सट्टा लगवाया है। वह सट्टे में सारी रकम हार गया। राजू ने पुलिस से मामला दर्ज कर रोहित से सारे रुपये वापस करवाने की मांग की।

लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक राजू ने स्वेच्छा से सट्टे में रुपये लगाए हैं। मामला दर्ज नहीं होने पर बुधवार दोपहर राजू शिकायत लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचा और उत्तर पश्चिम परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त संजय सिंह से मुलाकात करने की कोशिश की।

उस समय बैठक होने की वजह से पुलिस अधिकारी राजू से नहीं मिल सके। राजू ने वहां हंगामा कर एक शीशी में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया और गोली भी खा ली। यह देखकर मॉडल टाउन के एसीपी और थाना प्रभारी ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित ने अभी बयान नहीं दिया है। बयान लेने के बाद ही मामले की तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें