नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दस साल की कैदमें नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी व पीड़िता आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं।
अदालत ने पश्चिम दिल्ली निवासी आरोपी युवक को दोषी ठहराते हुए दस साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था।
यह कृत्य इतना जघन्य था कि इसके निशान हमेशा पीड़िता के मस्तिष्क पर रहेंगे। अभियोजन के मुताबिक आरोपी ने घर में अकेली नाबालिग से अगस्त 2011 में दुष्कर्म किया था। उस समय उसकी मां अस्पताल में भर्ती उसके पिता को देखने गई थी।