फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय, बिस्कुट और नई ड्रेस का लालच देकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Thu, 09 Feb 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को बिस्कुट टाफी और नए कपड़े दिलाने के बहाने सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को घर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया। केस दर्ज कर महिला पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की सात वर्षीय बच्ची सोमवार की शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के मुताबिक इस बीच एक आदमी आया जिसे गूंगा कहा जाता है।

वह बच्ची से बोला कि तुझे चाय बिस्कुट और नई ड्रेस मिलेगी। चाय बिस्कुट के लालच में बच्ची उसके साथ चल पड़ी। गूंगा बच्ची को एसआरएस रोड हाईवे पर ले गया। सूनसान जगह पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। बच्ची की मां महिला थाने पर बच्ची को लेकर पहुंची। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें