फरीदाबाद के थाना सेंट्रल क्षेत्र में मनी ट्रांसफर एजेंट से एक अज्ञात युवक 6.50 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली में जसोला विहार के रहने वाले आनंद चंदर मनी ट्रांसफर का काम करता है। इस काम में उन्हे कई जगह से पैसे लाने व ले जाने का काम करना पड़ता है। आनंद चंदर के अनुसार वह मंगलवार को फरीदाबाद में किसी व्यक्ति को 6.50 लाख रुपये देने के लिए गए थे। उन्होंने सभी पैसे एक काले बैग में रखे हुए थे। जब वह सेक्टर 15 के पास पैसे लेकर पहुंचे तो एक व्यक्ति ने अचानक पीछे से आकर उसका बैग झपट लिया।
अचानक से बैग झपटने पर वह संभल नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ने के लिए शोर मचाया। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पीड़ित के अनुसार बैग में पैसो में अलावा जरूरी कागजात भी थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।