फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या करने के इरादे से निकले कौशल गैंग के पांच शूटर गिरफ्तार 

Mon, 19 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
गुुरुग्राम पुलिस को रविवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कौशल गैंग के पांच शूटरों को मुठभेड़ के बाद हथियारों समेत हयातपुर टी प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया है। इन शूटरों में 25 हजार का ईनामी कौशल का छोटा भाई भी शामिल है।
विज्ञापन


 सभी अपने एक साथी के रिश्तेदार को मारने की फिराक में थे। इनसे लूटी गई एक कार भी बरामद की गई है। इनसे हत्या, लूट व फिरौती के कई मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बदमाशों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। 

पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि एक कार में कुछ बदमाश सवार हैं, जोकि किसी की हत्या करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद क्राइम यूनिट-3 पालम विहार के प्रभारी सज्जन ने पुलिस टीम तैयार कर मौके पर रेड की। पुलिस ने कार सवार युवकों को घेर लिया, लेकिन उन्होंने पुलिस से बचने के लिए फायर कर दिए, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद पांच बदमाशों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश गांव नाहरपुररूपा निवासी मनीष (25 हजार रुपये का ईनामी), गांव धनवापुर निवासी विकास उर्फ माहले, झज्जर जिले के गांव बिसान निवासी सज्जन उर्फ भोलू, नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16बी गांव ककरौला निवासी अनिल उर्फ लट्ठ, पटौदी क्षेत्र के गांव जट्ट शाहपुर निवासी आशू उर्फ हु़क्का हैं।

आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-10ए में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बदमाशों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, एक कट्टा, चार कारतूस, दो खोल व एक होंडा एमेज कार बरामद की गई है। 

डीसीपी सुमित कुमार के अनुसार, यह सभी आरोपी कौशल गैंग के शूटर हैं। इन्होंने खुलासा किया कि गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई शराब कारोबारी मनीष उर्फ पप्पू की 18 अक्तूबर की रात रेलवे रोड पर शराब ठेके के बाहर गोली मारकर हत्या करने के मामले में यह लोग शामिल थे। इस मामले में संदीप गाड़ौली का भाई व एक अन्य आरोपी पुल्ली गिरफ्तार हो चुके हैं। 

इससे पूर्व इन्होंने गैंगस्टर महेश अटैक की 22 सितंबर की शाम झाड़सा रोड पर हत्या की वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। वहीं, थाना फर्रुखनगर के गांव गिरहेड़ा निवासी शराब ठेकेदार सतबीर की हत्या की वारदात भी कबूली है। इसके अलावा आरोपियों ने एक अक्तूबर को सेक्टर-15 से होंडा एमेज कार लूटी थी। 

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों के खिलाफ खांडसा मंडी में व्यापारी से फिरौती का मामला दर्ज है। कैथल में सुरेंद्र ग्योंग गैंग के साथ मिलकर एक डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले के अलावा रेवाड़ी जिले के कस्बा धारूहेड़ा में हथियारों के बल पर वाहन छीनने का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि रिमांड पर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह यह सभी अपने साथी विकास उर्फ माहले के चाचा की हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
 
पप्पू गुर्जर की हत्या से पहले अमित ने की थी रेकी
पुलिस ने खुलासा किया कि गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनीष उर्फ पप्पू की हत्या करने से पहले पूरी तैयारी की गई थी। पप्पू की हत्या में नामजद अमित डागर गैंगस्टर कौशल गैंग का सदस्य है। अमित ने पूरे एक सप्ताह तक पप्पू के शराब के ठेके पर आने और जाने की पूरी रेकी की थी।

जिसके बाद ही हत्या के लिए फील्डिंग जमाई गई थी। रेकी के दौरान यह भी पता कर लिया था कि किस कार से पप्पू आता है और उसके साथ कितने लोग होते हैं। पप्पू की हत्या के दौरान कार में सवार चालक समेत दो लोग घायल भी हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें