फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Mon, 19 Dec 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
10 साल की लड़की से पडाोसी ने‌ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
कक्षा चार में पढ़ने वाली एक (10) बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिला निवासी एक परिवार यहां के एक गांव में रहता है। उनके परिवार में एक (10) की बच्ची है।  पड़ोस में ही मध्य प्रदेश का रहने वाला रिंकू भी रहता है।

आरोप है कि 10 दिसंबर की शाम बच्ची घर में अकेली थी। इस दौरान रिंकू उनके घर पहुंच गया और बच्ची को फुसलाकर पास के ही एक पार्क में ले गया। इस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर आकर सारी बात अपनी मां को बताई।  
विज्ञापन


इसके बाद लड़की की मां ने इसकी शिकायत सेक्टर-51 स्थित महिला थाने में दी। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई, जहां दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें