फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRI महिला के एकाउंट से उड़ाए 5 लाख

Mon, 30 Dec 2013 02:21 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में ऑन लाइन ट्रांजिक्शन के जरिए एक एनआरआई महिला के एकाउंट से पांच लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। हालांकि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने विदेशी बैंक का मामला बताते हुए महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


फ्रांस में अपने पति के साथ रहने वाली एनारआई महिला सीमा डे इन दिनों सेक्टर 44 स्थित अपने घर आई हुई है। सीमा बताया कि फ्रांस के सोसायटी जर्नल बैंक में उनका एकाउंट है।

20 दिसंबर को डेबिट कार्ड के जरिए जब उन्होंने अपना एकाउंट चेक किया तो उन्हें पांच लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। बैंक से संपर्क किया तो उन्हें पता लगा कि फ्रांस के तीन शहरों में 65 बार ऑन लाइन ट्रांजिक्शन कर उनके एकाउंट से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि मामला विदेशी बैंक का है और विदेशी शहरों में ही उनका रुपया निकाला गया है। ऐसे में यहां से कोई मामला नहीं बनता है।

टूर पैकेज के नाम पर 25 हजार हड़पे

नोएडा के थाना सेक्टर 20 में टूर पैकेज के नाम पर एक महिला से 25 हजार रुपये हड़प लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि नीतू डिजानी अपने पति हर्ष डिजानी के साथ हनुमान विहार, बरौला में रहती हैं। तीन अगस्त को जीआईपी मॉल में शॉपिंग के लिए गई थीं, जहां उन्होंने कंट्री क्लब का कूपन भरा था। उन्हें फोन पर बताया गया कि क्लब का टूर पैकेज वह जीत गई हैं।

उन्हें थाना सेक्टर 20 क्षेत्र स्थित कंपनी के ऑफिस में बुलाया गया। जहां उन्हें कंपनी के एजेंट ने बताया कि पैकेज के लिए उन्हें 85 हजार रुपये जमा करने होंगे। नीतू ने उन्हें रुपये पास न होने की बात कही तो एजेंट ने उन्हें कंपनी का क्रेडिट कार्ड बनाकर किस्तों में रुपये जमा करने की योजना बताई और पहली किस्त के तौर पर 25 हजार रुपये ले लिए।

दस दिन पहले नीतू ने कंपनी में फोन किया तो उन्हें साफ जवाब नहीं मिला। वह पति के साथ उसी ऑफिस में गईं। नीतू का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई और पति को भी जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें