फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में साढ़े तीन लाख की चोरी

Sat, 05 Nov 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 में चोर भैयादूज की रात प्रॉपर्टी डीलर के घर से नगदी-जेवर समेत साढ़े तीन लाख का सामान ले गए। वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने पहले मकान के पीछे स्थित ग्रीन बेल्ट की ओर से ग्रिल तोड़ी और फिर पड़ोस में रखी सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए। पीड़ित व्यक्ति ने सूरजपुर कोतवाली में शिकायत की है, लेेकिन उसे एफआईआर की कॉपी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


जी-69, डेल्टा-2 निवासी मुकेश कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 1 नवंबर को भाईदूज पर वह परिवार के साथ रिश्तेदारों के घर गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब वह घर लौटे तो उनका मेनगेट सही सलामत था। दरवाजा खोलकर वह भीतर दाखिल हुए तो उन्होंने देेखा कि घर का सामान तितर-बितर पड़ा है।

घर में रखे 12 हजार रुपयेे, सोने, चांदी के आभूषण गायब थे। छानबीन में पता चला कि चोर पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। चोर नगदी-जेवर के अलावा कीमती सामान के अलावा शैंपू, साबुन, बिस्कुट, बच्चों के स्कूल बैग भी ले गए थे। इतना ही नहीं वारदात के दौरान चोरों ने घर में रखे रसगुल्ले भी खा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें