फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल के बुजुर्ग ने 21 वर्षीय मानसिक अशक्त युवती का किया रेप

Wed, 19 Apr 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम 

मानसिक अशक्त से दुष्कर्म, 60 साल का आरोपी गिरफ्तार
- जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम      
- पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को दी दुष्कर्म की जानकारी      
- मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 17 अप्रैल    
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्श बाजार इलाके में मानसिक रूप से अशक्त 21 साल की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 60 साल के बुजुर्ग आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती ने परिवार को सारी बात बताई।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेम कुमार (60) को गिरफ्तार कर लिया है। फर्श बाजार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरजू (21) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ फर्श बाजार इलाके में रहती है। पीड़िता मानसिक रूप से अशक्त है, जिसका इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन


आरजू के घर के पास ही प्रेम कुमार अपना रिक्शा गैराज चलाता है। रविवार दोपहर को आरजू उसके गैराज के पास से गुजर रही थी। इस बीच प्रेम कुमार बहला-फुसला कर अपने गैराज में ले गया। वहां आरोपी ने कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता घर पहुंची और उसने अपनी मां को सारी बात बताई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें