फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर के ट्रक पर लाद ले गया 18 टन लोहा

Sat, 11 Mar 2017 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रोकर और ट्रक चालक ने धोखाधड़ी कर 18 टन लोहा गायब कर दिया। माल नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर ने ट्रक चालक की तलाश शुरू की तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस में शिकायत दी है। 
विज्ञापन


सेक्टर नौ में रहने वाले कुमार अभिनव बाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास चेतन रोड कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। अभिनव के मुताबिक उनके पास अपने ट्रक हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर वह ब्रोकर से भी गाड़ी लेते हैं।

6 मार्च 2017 को उन्होंने सेक्टर 25 में स्थित वत्स रोड कैरियर से शिव रनतलाल नाम के ब्रोकर से एक ट्रक मंगाया। इस ट्रक को मथुरा रोड, न्यूकेम कॉंप्लेक्स स्थित वीसा स्टील लिमिटेड से लोहा लाद कर रोहतक स्थित एवी कंपनी ले जाना था।
विज्ञापन


माल लोड कराने के बाद सेक्टर 6 धर्मकांटे पर वजन कराया गया। ट्रक पर 18 टन लोहा लदा था। ट्रक मोनू नाम का युवक चला रहा था। 7 मार्च को उन्होंने चालक मोनू को फोन कर पूछा तो उसने बताया कि गाड़ी का टायर फट गया है गाड़ी ठीक कर माल रात तक पहुंचा दिया जाएगा।

माल नहीं पहुंचने पर 8 मार्च को फोन किया तो स्विच ऑफ बताता रहा। इसके बाद उन्होंने बहादुरगढ़ ट्रक यूनियन में जाकर गाड़ी मालिक का पता किया। गाड़ी मालिक राजेश ने बताया कि उसने यह ट्रक तीन माह पहले मुकेश को बेच दिया था।

मुकेश के पास पहुंचे तो उसने बताया कि यह ट्रक तो 4 मार्च को दिल्ली के मुंडका से माल लोड कर अहमदाबाद गया हुआ है। उनका आरोप है कि ब्रोकर शिवरतन और चालक मोनू ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


एसएचओ सेक्टर सात इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें