पप्पू कॉलोनी में रहने वाले अरबाज (12) के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। इस बाबत एसएसपी से शिकायत की गई है। एसएसपी ने साहिबाबाद कोतवाली पुलिस जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अरबाज की मानें तो रविवार को वह पड़ोस की दुकान से सामान लेने गया था। बीच बाजार कार सवार चार लोगों ने उसे कार में डालने की कोशिश की। उसने शोर मचा दिया। शोरेसुनकर आसपास के लोग जमा हो गए तो बदमाश भाग गए।
अरबाज के पिता औसाफ ने दो लोगों को पहचान लिया है। इन्हीं लोगों ने उनके बड़े बेटे की हत्या की थी। उन्होंने नामजद तहरीर दी थी, लेकिन साहिबाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब उन्होंने एसएसपी से शिकायत की।