फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर 11 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, शव बांधकर पांच बोरियों में किया पैक

Thu, 06 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर इलाके से अगवा कर 11 साल की मासूम की हत्या कर दी गई। शव गौतमपुरी में एक बोरे में मिला। रस्सी से शव को बांधकर पांच बोरियों में पैक किया गया था। 
विज्ञापन


न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नमरा (11) अपने परिवार के साथ गली नंबर-13, गौतमपुरी में रहती थी। 

वह घर के पास सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा था। मंगलवार दोपहर नमरा की मां ने उसे बाजार से कुछ सामान लेने के लिए भेजा था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में सामान लेने घर से निकली थी मासूम

हत्या - फोटो : Demo Pic
काफी तलाश करने के बाद परिवार ने शाम के समय न्यू उस्मानपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इधर, परिवार रात भर मासूम को ढूंढता रहा। बुधवार सुबह राहगीरों ने गली नंबर-7 में एक बोरा पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें बच्ची की लाश मिली। शव को रस्सियों से बांधा हुआ था। शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। पिता अकबर ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी नमरा के रूप में की।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि अकबर का अपनी भाभी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस प्रॉपर्टी समेत अन्य दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें