फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में लूटपाट करने घुसे बदमाश, डरकर डॉक्टर ने मचाया ऐसा शोर कि पैदल ही हो गए फरार

Tue, 29 Sep 2020 03:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रविवार देर रात हथियारबंद तीन बदमाश लूटपाट के इरादे से एक डॉक्टर की क्लीनिक में घुस गए। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर लूटपाट शुरू की तो पीड़ित डॉक्टर ने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश बाहर निकले तो उन्होंने कुछ लड़कों को खड़े देखा और हवा में गोली चला दी। 

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना से पीड़ित डॉक्टर इतनी बुरी तरह डर गए कि उन्होंने मामले की शिकायत भी पुलिस से नहीं की। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस डॉक्टर से शिकायत लेकर मामले की जांच करने की बात कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर नूर आलम बीयूएमएस डॉक्टर हैं। जाफराबाद गली नंबर-37 में उनका घर और क्लीनिक दोनों हैं। रविवार रात करीब 12 बजे वह अपनी क्लीनिक पर बैठे हुए थे। तभी मास्क लगाए तीन बदमाश उनकी क्लीनिक में घुस गए। 
विज्ञापन


आरोपियों ने डॉ. नूर आलम को जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट शुरू कर दी। अभी बदमाश लूटपाट कर ही रहे थे कि डॉक्टर ने शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर क्लीनिक के बाहर पड़ोसी जुट गए। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने भागने में ही भलाई समझी। 

आरोपी क्लीनिक से बाहर निकले और हवा में गोली चला दी। बाद में आरोपी पैदल ही किसी तरह फरार हो गए। वारदात के बाद नूर आलम बुरी तरह डर गए। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर देने की बात की तो उन्होंने मना कर दी। 
विज्ञापन


लेकिन वारदात की सीसीटीवी फुटेज इलाके में वायरल हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो अब पुलिस मामला दर्ज कर जांच करने की बात कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें