फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः मुरादनगर में सुबह चार बजे खाने की एक दुकान में लगी भीषण आग, पाया काबू

Tue, 29 Sep 2020 03:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
मुरादनगर में दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के मुरादनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक खाने की दुकान में तड़के चार बजे आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरादनगर बस स्टैंड के पास स्थित दिल्ली चिकन प्वाइंट नामक दुकान में सुबह 4:00 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग दुकान के अंदर रखे सिलेंडरों में विस्फोट की वजह से लगी थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि आग में कितना नुकसान हुआ। इसके साथ ही किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें