फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: तीन भाई-बहन लापता, मां ने बच्चों के पिता पर लगाया अपहरण का आरोप

Sun, 24 Nov 2019 04:52 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गाजियाबाद लिंक रोड थाना क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल से एक बहन व तीन भाइयों के अपहरण का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक आदमी को बच्चों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


पीड़ित मां का आरोप है कि उनकी बेटी से उनके पति ने बीते माह दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में आरोपी पिता को लिंक रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अदालत में पेशी के दौरान बीते एक नवंबर को आरोपी पिता पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

इसके बाद वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। महिला को आशंका है कि उनके पति ने ही चारों बच्चों का अपहरण कराया है। पीड़िता ने लिंक रोड थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पीड़िता वसुंधरा स्थित एक कोठी में काम करती है। शनिवार शाम छह बजे जब वह घर पहुंची तो बच्चे गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले को रात करीब एक बजे थाने में मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें