देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में फिल्मी स्टाइल में ऐसी चोरी का खुलासा हुआ कि पुलिस भी दंग रह गई। लड़कियों के होस्टल में कोई पुरुष महिला बनकर आता था और चोरी की घटना को अंजाम देता था। वहीं सनलाइनट कॉलोनी में दो दरिंदों ने मानसिक रूप से अवसादग्रस्त महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रावास में चोरी की घटना सामने आई है जिसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है और आप भी पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भरतपुर, राजस्थान में पहाड़ी पर फैक्ट्री लगा रखी थी। अपराध शाखा की टीम वहां गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। किसी तरह पुलिस टीम ने अवैध फैक्ट्री में दबिश दी। फैक्ट्री से अवैध फैक्टरी बनाने का काफी कच्चा माल बरामद किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में बीती रात उस वक्त सनसनी मच गई जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मृतक की पहचान राजुल नाम के व्यवसायी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली की सनलाइनट कॉलोनी में एक मानसिक रूप से अवसादग्रस्त महिला से दो लोगों ने बस स्टॉप पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 15 सितंबर की है। दोनों आरोपी महिला को खाने का लालच देकर ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के स्वरूप नगर में रविवार देर रात बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े दो ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय सवारियों का इंतजार कर रहे चार ऑटो चालक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर