फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आईपीएल में क्रिकेटर एक कर्मचारी की तरह होता है'

Sun, 09 Aug 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘आईपीएल में क्रिकेटर एक कर्मचारी की तरह होता है। उसे पहले से नहीं पता होता कि कौन सी टीम से उसे खेलना है। नीलामी में जाता है और एक टीम उसे खरीद लेती है। फिर वह उसी के लिए खेलता है। अगली बार भी उसे नहीं पता होता कि वह उसी टीम में खेलेगा या नहीं।’
विज्ञापन


यह बात शनिवार को पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने सेक्टर-62 के इंडस वैली स्कूल में क्रिकेटर आशीष नेहरा की क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन के मौके पर कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में किए गए प्रदर्शन और आईपीएल के प्रदर्शन को एक ही तराजू पर रखकर नहीं तौलना चाहिए। ज्यादा दौरों की वजह से खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगा प्लेटफॉर्म

विराट कोहली एक अच्छे क्रिकेटर हैं और एक-दो सीरीज में खराब प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी बेकार नहीं होता। विराट की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम पर सबकी नजर है।

दूसरी ओर क्रिकेटर आशीष नेहरा ने कहा कि नोएडा में खोली गई क्रिकेट एकेडमी में तेज गेंदबाजों को बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा। अन्य कोचिंग भी दी जाएगी।

वह चाहेंगे कि यहां का खिलाड़ी रणजी, आईपीएल और भारतीय टीम तक जाएं। उन्होंने आगे आने वाले समय में कुछ और खिलाड़ियों को नोएडा बुलाने की बात कही।

उद्घाटन के मौके पर स्कूल परिसर में नेहरा ने गेंदबाजी और जडेजा ने बल्लेबाजी में जौहर भी दिखाए। इसके अलावा एक मैच भी खेला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें