फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंद्रौरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-11, द्वारका निवासी हिमांशु गुलाटी, किरण गार्डन, उत्तम नगर निवासी अमित कुमार और उत्तम नगर निवासी अमित माकोल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध शाखा ने क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आईपीएल 2025 के मैच पर सट्टा लगा रहे थे। इनके कब्जे से तीन लैपटॉप, नौ मोबाइल, दो नोटबुक, एक टीवी स्क्रीन और अन्य गैजेट बरामद किए गए है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंद्रौरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-11, द्वारका निवासी हिमांशु गुलाटी, किरण गार्डन, उत्तम नगर निवासी अमित कुमार और उत्तम नगर निवासी अमित माकोल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि आरोपी अमित एप की मदद से सट्टेबाजी का संचालन कर रहा था और सट्टा लाइव आईपीएल मैच स्ट्रीम के दौरान प्रत्येक दांव को अमित द्वारा नोटपैड में मैन्युअल रूप से नोट कर लगाया जा रहा था। सट्टेबाजी की दरें स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें