फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा हाथों में रही बुजुर्ग वोटरों की कमान

Fri, 11 Apr 2014 03:04 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में इस बार युवाओं की अधिक भागीदारी रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी की। बुजुर्ग मतदाताओं का भी सहारा परिवार के युवा ही बने।
विज्ञापन


गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र की कुल नौ विधानसभा क्षेत्रों में 18,44906 मतदाता हैं। इनमें से 14,105 सैनिक मतदाता हैं। बाकी के 18,30794 मतदाताओं में से 20 से 29 साल के सबसे अधिक वोटर हैं।

कुल मतदाताओं में 9,73,666 युवा मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के 60,901, 20 से 29 वर्ष के 4,75,256 और 30 से 39 वर्ष के 4,37,862 मतदाता हैं। 40 से 80 वर्ष तक के मतदाताओं की कुल संख्या 8,57,128 हैं।
विज्ञापन


मतदान शुरू होते ही बूथों पर युवा मतदाताओं ने सबसे पहले पहुंचकर वोट डाला। विद्यार्थियों से लेकर नवविवाहित दंपतियों में भी पहले वोट डालने की होड़ सी लगी रही। पटौदी से लेकर झज्जर जिले से सटे बादशाहपुर के इलाके तक में युवाओं में वोट के प्रति खास क्रेज देखने को मिला।

हेलीमंडी बूथ पर जेबीटी छात्रा निशा और एम.कॉम कक्षा की शीतल के साथ ही कादीपुर बूथ पर बीटेक की छात्रा मीनाक्षी ने पहली बार वोट किया। इन तीनों ने कहा कि वोट करने का मकसद देश से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को खत्म करने और देश के विकास का था।

तीनों ने बड़े विश्वास के साथ कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को लक्ष्य रख वोट किया और उन्हें पूरा यकीन है कि जिसे वोट किया है वह जरूर जीतेगा। युवा मतदाताओं ने अपने अभिभावकों के वोट में डालने में मदद भी की।

कोई बहू अपनी सास को तो कोई बेटा अपने मां-बाप को तो कोई पोता-पोती अपने दादा-दादी तो कोई नवासा अपनी नानी का सहारा बना। बाशाहपुर के बूथ पर 277 में अपनी दृष्टिहीन नानी को वोट डलवाने उसका 19 साल का नवासा लेकर आया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें