फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश होना होगा

Fri, 28 Feb 2014 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल को पटियाल हाउस कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को भ्रष्ट कहने के मामले में समन जारी किया है।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है।

मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा ने नितिन गडकरी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को 7 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया है। वकील ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल ने जानबूझकर गडकरी को लेकर खराब मंशा से उनका नाम लिया था, जिससे उनकी छवि खराब हो।
विज्ञापन


गडकरी ने अपनी याचिका में कहा है कि केजरीवाल ने बिना किसी सबूत के ऐसी झू्ठी बाते लोगों में फैला रहे हैं, जिससे मेरी छवि लोगों के बीच खराब हो।

AAP के LS उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखिए

अरविंद केजरीवाल ने कई नेताओं को भ्रष्ट कहते हुए उनके खिलाफ लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार खड़ा कहने की बात कही थी। इसी सिलसिले में नागपुर से नितिन गडकरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अंजलि दामनिया को टिकट दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें