फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में नहीं जाने दिया तो कर ली आत्महत्या

Fri, 28 Feb 2014 05:36 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में दो अलग-अलग मामलों में एक युवक व एक युवती ने आत्महत्या कर ली। पहला मामला दयाल बाग इलाके का है, दूसरा नहर पार इलाके का।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दयाल बाग में किशन सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। उनका 25 वर्षीय बेटा जीतू पहले एक कंपनी में काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी, जिससे वह तनाव में चल रहा था।

बताया गया है कि बुधवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। जीतू भी चला गया।

यह भी पढ़ें: 'मम्मी को घर से निकालना चाहते थे पापा'

बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन उठे तो जीतू को फांसी पर लटका पाया। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला नहर पार इलाके में स्थित सेक्टर-82 का है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-82 स्थित नागर कॉलोनी में बाबूलाल नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं।

उनकी 24 वर्षीय बेटी दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रही थी। दीक्षा की एक सहेली खेड़ी कलां गांव में रहती है। बुधवार को सहेली के भाई की शादी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दीक्षा उस शादी में जाने के लिए तैयार हो रही थी। पिता ने दीक्षा को शादी में भेजने से मना कर दिया। इस बात पर नाराज दीक्षा ने रात में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें