फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा: अदालत ने पुलिस की अपील खारिज की, कहा- विपरीत रुख अपनाने वाली याचिका सुनवाई योग्य नहीं

Tue, 28 Nov 2023 09:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

न्यायाधीश ने कहा कि जब मामला आरोप पत्र आधारित है तो अंतिम रिपोर्ट के विपरीत रुख अपनाने वाली कोई भी याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़कड़डूमा अदालत ने दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में एक साथ जोड़ी गई तीन शिकायतों को वापस लेने की मांग करने वाली दिल्ली पुलिस की अर्जी खारिज कर दी। कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला दयालपुर पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज 11 आरोपियों के खिलाफ एक मामले की सुनवाई कर रहे थे।

विज्ञापन


न्यायाधीश ने कहा कि जब मामला आरोप पत्र आधारित है तो अंतिम रिपोर्ट के विपरीत रुख अपनाने वाली कोई भी याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। अदालत ने कहा कि उनकी राय में जब अभियोजन आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र पर आधारित होता है, तो आरोप पत्र में अभियोजन द्वारा अपनाए गए रुख के विपरीत रुख अपनाने वाला कोई भी आवेदन सुनवाई योग्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि तीन शिकायतों को वापस लेने के लिए आईओ द्वारा दिए गए आवेदन पर प्रस्तुतियां एक साथ जोड़ दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें