फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर भेजता था अश्लील वीडियो और फोटो: शराब पीकर करता परेशान, पीड़िता बोली- प्राइवेट फोटो भी मांगता था

Tue, 28 Nov 2023 08:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मना करने के बाद भी वह लगातार पीड़िता को व्हाट्सएप पर परेशान करता और अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।  इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़कियों को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर उनको परेशान करने वाले एक आरोपी को शाहदरा जिला की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिमकार्ड व आरोपी का पासपोर्ट बरामद किया है।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी शेफ की नौकरी करने के लिए क्रोएशिया चला गया था। जैसे ही वह भारत वापस लौटा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने दर्जनों लड़कियों को इसी तरह मैसेज भेजकर परेशान किया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि पिछले साल 30 नवंबर को कड़कड़डूमा निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने व्हाट्सएप पर एक युवक के परेशान करने की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि देर रात को उसके मोबाइल पर आरोपी ने अश्लील मैसेज भेजा। इसके बाद वह युवती से उसकी प्राइवेट पिक्चर्स भेजने का दबाव बनाने लगा।

मना करने के बाद भी वह लगातार पीड़िता को व्हाट्सएप पर परेशान करता और अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मामले की जांच का जिम्मा साइबर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा व उनकी टीम को सौंपा गया। पुलिस ने सीडीआर की मदद से आरोपी की लोकेशन की जांच तो पता चला कि वह देश में नहीं है। वारदात के समय वह देश में ही मौजूद था। पुलिस नने लगातार उस पर नजर रखी। इस बीच नवंबर में जैसे ही वह भारत लौटा। पुलिस ने 23 नवंबर को आरोपी को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि देर रात को दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था। बाद में वह देर रात को लड़कियों को अश्लील मैसेज कर देता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने कई अनजान लड़कियों को इसी तरह के मैसेज किए। पुलिस बाकी शिकायतकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें