फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सौतेले पिता ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Fri, 27 Oct 2023 07:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सौतेले पिता की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी ने जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। 
 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में सौतेला पिता द्वारा सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। विशेष लोक अभियोजक सतीश शर्मा ने बताया दिनांक 16/17 नवंबर 2018 विजयनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। व्यक्ति पीड़िता का सौतेला पिता है। 

विज्ञापन


पीड़ित ने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद महिला ने थाने में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त लक्ष्मण को दुष्कर्म की धाराओं में नामजद कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लक्ष्मण ने जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। पॉक्सो कोर्ट फर्स्ट न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति ने मामले में सुनवाई के बाद आरोप को गंभीर मानते हुए लक्ष्मण की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें