फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजेंद्र शेखावत मानहानि केस: सीएम गहलोत की अपील पर सात दिसंबर को सुनवाई, लगा है ये आरोप

Fri, 24 Nov 2023 10:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गजेंद्र सिंह शेखावत की मानहानि शिकायत के खिलाफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील पर सात दिसंबर सुनवाई तय की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमके नागपाल ने कहा कि आरोपी और शिकायतकर्ता ने मामले में अपनी लिखित दलीलें दाखिल की हैं
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मानहानि शिकायत के खिलाफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील पर सात दिसंबर सुनवाई तय की है। शेखावत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस, मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें राज्य में संजीवनी घोटाले से जोड़कर सार्वजनिक रूप से बदनाम किया।

विज्ञापन
Trending Videos

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमके नागपाल ने कहा कि आरोपी और शिकायतकर्ता ने मामले में अपनी लिखित दलीलें दाखिल की हैं। न्यायाधीश ने यह भी कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक शिकायत पर अंतिम आदेश पारित करने से बचने के लिए यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत को निर्देश देने वाला उनका पिछला आदेश 7 दिसंबर तक जारी रहेगा।

न्यायाधीश ने पहले शिकायत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन गहलोत को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट अदालत केंद्रीय मंत्री और राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता शेखावत की शिकायत पर सुनवाई कर रही है, जिसमें गहलोत द्वारा उन्हें राज्य में संजीवनी घोटाले से जोड़ने की कथित टिप्पणी की गई थी। यह मामला संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा हजारों निवेशकों को कथित तौर पर लगभग 900 करोड़ रुपये का चूना लगाने से संबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें