फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में शाहरुख और सलमान को राहत

Mon, 06 Jun 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सलमान और शाहरुख
विज्ञापन
मंदिर के सेट पर जूते पहन कर जाने और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख व सलमान खान को बड़ी राहत दी है। अदालत ने इन सितारों के  खिलाफ एफआईआर का निर्देश देने से सोमवार को इंकार कर दिया।
विज्ञापन


तीस हजारी स्थित एसीएमएम वंदना जैन ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मद्देनजर शाहरुख व सलमान खान के खिलाफ एफआईआर का निर्देश देने से इंकार कर दिया। हालांकि अदालत ने मामले में शिकायतकर्ता को मामले में और साक्ष्य पेश करने का मौका दिया है।

कोर्ट ने इसके लिये 14 अक्तूबर 2016 की तारीख तय की है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह सितारे किसी मंदिर में जूते पहनकर नहीं गये थे बल्कि एक शो के सेट पर शूटिंग कर रहे थे। इन अभिनेताओं का किसी भी शख्स की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडियो में बने मंदिर के सेट पर शूटिंग कर रहे थे अभिनेता

मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता गौरव गुलाटी का आरोप था कि इन आरोपियों ने मंदिर में जूते पहन कर प्रवेश कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पुलिस की रिपोर्ट को खारिज कर इन अभिनेताओं पर मुकदमा चलाया जाना चाहिये।

अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुये रूप नगर थाना पुलिस को इस मामले में एटीआर पेश करने के लिये कहा था। दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यह अभिनेता बिग बॉस 9 के लिये एक स्टूडियो में बने मंदिर के सेट पर शूटिंग कर रहे थे। इसके पीछे उनकी मंशा किसी धार्मिक समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं था।

मामले में शिकायतकर्ता का कहना था कि उसने यू ट्यूब पर 15 दिसंबर 2015 को देखा कि सलमान व शाहरुख एक रियल्टी शो में शूटिंग करते हुये एक मंदिर के सेट पर खड़े हैं और उन्होंने जूत पहन रखे है। उन दोनों के पीछे काली माता की मूर्ति दिखाई दे रही है। अभिनेताओं के अलावा रियल्टी शो दिखाने वाले टीवी चैनल पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें