फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में दंपति की मौत

Mon, 18 Aug 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात हुए हादसे में मोबिल ऑयल व्यापारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में व्यापारी का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलत: बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी शेखर गोयल (35) का मोबिल ऑयल का कारोबार था। फिलहाल वह नई दिल्ली के विकास मार्ग, डी 331/12, लक्ष्मी नगर में रह रहे थे।

वह शनिवार सुबह बेटी मीनाक्षी गोयल (6) को दिखाने के लिए आगरा के एक डॉक्टर के पास गए थे। उनके साथ पत्नी सानिया उर्फ मीना (32) और बेटा अर्थ (3) भी गए थे।
विज्ञापन


रात को वह आई 10 कार से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वे थाना मांट क्षेत्र में गांव जाबरा के निकट से गुजर रहे थे तभी सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई।

हादसे में शेखर और मीना की मौत हो गई। दुर्घटना में अर्थ गोयल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से सभी लोगों को नोएडा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें